Ghazipur News: बाजारों में घूम रहे आवारा पशु बने राहगीरों के लिए खतरा
गाजीपुर, अगस्त 26 -- Ghazipur News: गाजीपुर (खानपुर)। सैदपुर नगर सहित तहसील क्षेत्र के औड़िहार, सिधौना, बिहारीगंज, अनौनी और उचौरी बाजारों में आवारा पशुओं का आतंक राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दिन हो या रात, प्रमुख मार्गों और बाजारों की सड़कों पर मवेशी खुलेआम घूमते और कई जगह बीच सड़क पर बैठे दिखाई देते हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।खासकर रात के समय स्थिति अधिक खतरनाक हो जाती है। अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आने पर वाहन चालक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। वहीं दिन में व्यस्त बाजारों में पशुओं के सड़क पर घूमने से यातायात भी प्रभावित होता है।
आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक सैदपुर नगर से लेकर औड़िहार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.