गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरम्मरपुर निवासी 72 वर्षीय हरदेव यादव की मंगलवार की देर शाम सड़क पर टहल रहे थे। इसकी दौरान बाइक से धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...