गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के शाहबाजकुली गांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार को मृतक के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सराय बहादुरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय विजयमल यादव पुत्र स्वर्गीय गजाधर यादव बुधवार की रात 8 बजे अपने घर से खेत में पानी चलाने के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना में घायल विजयमल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र त्रिलोकी यादव ने तहरीर दी। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...