Ghazipur News: बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर (मरदह)। मरदह थाना क्षेत्र के मरदह जलालाबाद मार्ग पर बुधवार की देर रात ग्राम सभा कबीरपुर के पास बस की चपेट में आने से 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी। चालक बस लेकर फरार हो गया। बता दें कि मरदह से साइकिल से घर जा रहे सुर्ती विक्रेता 52 वर्षीय हरेन्द्र प्रजापति उर्फ सिपाही निवासी बगही भोजापुर को पीछे से आ रही तेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे हरेंद्र प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल मॅऊ के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.