Ghazipur News: बरेसर पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर, सितम्बर 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां और उपनिरीक्षक घनश्याम पांडेय की टीम ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। गिरफ्तार लोगों में फत्तेसराय निवासी गुलाब राम, धनजी राम उर्फ अंजनी और हरेन्द्र राम तथा सहबाजपुर निवासी समारु राजभर और अतौली निवासी केदार राजभर शामिल हैं। सभी के खिलाफ न्यायालय जेएम-3 मुहम्मदाबाद से वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.