गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामसभा निरहूकापूरा में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार समेत विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे और तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला शमशेर पहलवान और सत्येंद्र पहलवान के बीच हुआ। दोनों ने एक-दूसरे पर कई शानदार दांव लगाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रति...