गाजीपुर, जुलाई 26 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के मौसम में विद्युत पोलों में करंट उतरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत विभाग ने जनसुरक्षा अभियान शुरू किया है।

सुरक्षा उपाय रविवार से नगर के बिजली के पोलों के निचले छह से आठ फीट हिस्से को प्लास्टिक तिरपाल से ढंकने का कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है। इससे बारिश के दौरान पोलों में करंट फैलने की आशंका काफी हद तक कम होगी। शनिवार को खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक बकरी की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पोलों पर सुरक्षा कवर लगाना शुरू किया। एक ही दिन में बड़ी संख्या में बिजली के पोल सुरक्षित कर दिए गए।

जनता की प्रतिक्रिया बरसात के दौरान अक्सर बिजली के पोलों में करंट उतरने से...