गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर। रेलवे स्टेशन के आसपास बच्चों के साथ रह रहे बनवासी परिवारों को आवास और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर समाजसेवी संजीव राय ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि सुरक्षित और स्थायी आवास की व्यवस्था नहीं होने से इन परिवारों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा भी प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से परिवारों का सर्वेक्षण कराने तथा पात्रता के अनुसार सरकारी आवास योजना, पुनर्वास और अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। साथ ही स्थायी व्यवस्था होने तक जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उन्हें राहत मिल स...