गाजीपुर, जुलाई 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सदर विकास खंड के फतेहउल्लापुर-कोढ़नियापुर मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया। समाजसेवी सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में ग्रामीण कीचड़ में बैठ गए और सड़क पर लोटकर प्रशासन से शीघ्र निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मंडी समिति के तहत आने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा यह मार्ग वर्षों से गड्ढों, कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्राथमिक विद्यालय समेत आसपास के स्कूलों के बच्चे रोजाना आते-जाते हैं। कीचड़ अधिक होने के कारण बच्चों को जूते उतारकर नंगे पैर सड़क पार करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सड़क खराब होने से जूते बैग में रखकर स्कूल जाते हैं बच्चे प्रदर्शन के...