गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को नवीन मंडी स्थल जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। नालों पर कब्जे और जगह-जगह अतिक्रमण भी पाया गया। जिसपर उन्होने कड़ी फटकार लगाते हुए मंडी सचिव को निलंबत कर दिया। निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार प्रदेश की मंडी व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और किसान केंद्रित बनाया जाना है। किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में सामने आया कि मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन मंडी सचिव मुकेश जायसवाल की ओर ...