Ghazipur News: बछड़े से टकराकर युवक घायल
गाजीपुर, नवम्बर 6 -- Ghazipur News: पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठठूडीह गांव निवासी 28 वर्षीय ब्रजेश राम चितबडागांव बलिया मार्ग पर नेटुआ बीर मंदिर के पास बछड़े से टकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेन्स के सहारे स्वास्थ केन्द्र बाराचवर ले जाया गया जंहा से डाक्टरो ने गंभीर हाल बता वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ब्रजेश राम पुत्र शिवशंकर राम निवासी लठठूडीह अपने ससुराल चितबडागांव जा रहा था। नेटुआ बीर मंदिर के पास पंहुचते ही रोड पार कर रहे बछडे से उसकी बाइक टकरा गई। बछड़े से टकराने के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इस चोट से उसके दाहिने कान से खून बहने लगा, जिससे वह बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस के सहारे स्वास्थ्य केन्द्र बाराचवर ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया जंहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.