Ghazipur News: बच्चों को पुलिस ने दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी
गाजीपुर, नवम्बर 20 -- Ghazipur News: भांवरकोल। स्थानीय क्षेत्र के एक निजी एकेडमी में बुधवार को पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अनजान लिंक नहीं खोलने और अपरिचितों से वीडियो कॉल नहीं करने की सलाह दी। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पांडेय और प्रबंधक अवधेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.