गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षाबंधन नजदीक आते ही क्षेत्र के बाजारों में राखियों की मांग बढ़ गई है। औड़िहार, सिधौना, बिहारीगंज, अनौनी, सिंगारपुर, मौधा, नायकडीह, भीमापार, पोखरा, उचौरी और खानपुर के बाजारों में विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां दुकानों पर सज गई हैं। इस बार पारंपरिक मौली वाली राखियों के साथ मोती, रेशम, स्टोन और आकर्षक सजावट वाली राखियां बहनों की पसंद बनी हुई हैं। युवतियां भाइयों की पसंद और व्यक्तित्व के अनुसार स्टाइलिश राखियां खरीद रही हैं। वहीं बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और खिलौना डिजाइन वाली राखियों की मांग है।राखियों के साथ गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: रंग बिरंगी राखियों से सजा बाजार बहनें भाइयों के लिए घड़ी, पर्स, बेल्ट, कपड...