गाजीपुर, सितम्बर 5 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर जमानियां विधानसभा क्षेत्र के सेवराई स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय मंझली पट्टी में शनिवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नेताओं ने बंद पड़े विद्यालय को लेकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बंद स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाकर सपा ने सरकार क...