Ghazipur News: बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को विशेष अभियान शुरू
गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर पालिका परिषद की ओर से नगरवासियों को बंदरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए विशेष बंदर पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। प्रशिक्षित मंकी कैचर विशेषज्ञों की मदद से पिंजरों और जालों के जरिए बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा रहा है। पकड़े गए बंदरों को आबादी और बाजार से दूर घने जंगलों अथवा प्राकृतिक वास स्थलों में छोड़ा जा रहा है, ताकि वे दोबारा नगर में न लौटें। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा और भयमुक्त माहौल के लिए अभियान को प्राथमिकता दी गई है। प्रभावित क्षेत्रों में बंदरों का आतंक पूरी तरह समाप्त होने तक अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Almora News: पालमपुर में बंदरों को पकड़ना हुआ शुरू संजीत यादव, अनिल कुमार मद्धेशिया, संतोष कुमार पांडेय, उद्धव कुमार पांडेय, रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.