गाजीपुर, नवम्बर 18 -- Ghazipur News: खानपुर। क्षेत्र के सिधौना और अनौनी पोखरा गांव में पिछले तीन महीने से बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। करीब आधा दर्जन बंदरों का झुंड शीतला माता मंदिर और आसपास के रिहायशी इलाकों में डेरा जमाए हुए है। बंदर घरों की छतों पर पहुंचकर पानी की टंकियां, डिश एंटीना और सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। वहीं, सूखने के लिए रखे कपड़े और अनाज भी बिखेर देते हैं। कई बार घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। बंदरों के अचानक झपटने से बच्चों और बुजुर्गों में डर बना हुआ है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, छतों पर रखे सामान को पहुंचा रहे नुकसान ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हि...