Ghazipur News: बंदरों के आतंक से किसानों की फसलें हो रहीं बर्बाद, ग्रामीण परेशान
गाजीपुर, नवम्बर 19 -- Ghazipur News: खानपुर। क्षेत्र के सिधौना गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतला माता मंदिर के आसपास बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर आलू, लहसुन, मूली, गाजर समेत अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिरने से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर खेतों में फसलें उखाड़ने और खाने के साथ घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों, डिश एंटीना और सोलर प्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों को भगाने की कोशिश करने पर वे आक्रामक होकर काटने के लिए दौड़ाते हैं। इससे लोगों में भय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Nainital News: 'तल्ली सेठी में बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाएं' ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghazip...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.