गाजीपुर, अक्टूबर 30 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मां को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कटेहरी गांव निवासी सुनीता देवी के अनुसार, उनका बेटा विकास कुमार राम गाजीपुर में एस वंदना माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। एक अक्टूबर की रात करीब दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान भगीरथपुर के पास गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता ने बताया कि दुर्घटना में विकास के सिर में गंभीर चोट आई और दाहिना हाथ टूट गया। उसके दाहिने पैर में भी गंभीर ...