गाजीपुर, जुलाई 7 -- Ghazipur News: दिलदारनगर (गाजीपुर)। जय सुहेलदेव क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फूली की टीम ने शेरपुर को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फूली की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरपुर की टीम 8 ओवर में 51 रन ही बना सकी और 3 रन से मुकाबला हार गई। फूली की जीत में गोविंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मुख्य अतिथि युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया और टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर...