गाजीपुर, अगस्त 18 -- Ghazipur News: पतार (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास 15 अगस्त को गोली चलाने व मारपीट की घटना के मामले में मुख्य अभियुक्त के साथ पुलिस की सोमवार की रात को मुठभेड़ हो गई। नेवादा गांव के पास से मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोली चली जिसमें पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल भेजा और उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। थानाध्यक्ष राज नारायण ने बताया कि 15 अगस्त को किए गए फायरिंग के संबंध में अभियुक्तों की तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त विशाल यादव पुत्र जितेंद्र यादव निवासी रामानंद का पूरा, ताजपुर अपने साथी के साथ कहीं भगाने के फिराक में है। पुलिस ने नेवादा गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस के ऊपर फ...