गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बीते दिनों बहादुरगंज कस्बे में फर्नीचर कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में कासिमाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को बहादुरगंज चौराहे से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक किशोर हैं। तीनों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बहादुरगंज चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र चंद्र दुबे ने बताया कि बीते 18 अगस्त को बहादुरगंज चौराहे पर रात में हुई फायरिंग की घटना में तीन नामजद आरोपियों की पुलिस को तलाश थी। तीनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिग आरोपी समेत 20 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र राजकुमार राम निवासी वार्ड एक कस्बा बहादुरगंज और 25 वर्षीय कृष्णा साहनी पुत्र मलाहू साहनी निवासी सरवां रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी, मऊ को बहादुरगंज चौराह...