Ghazipur News: प्रो. सत्यप्रकाश के निधन पर अर्पित किया श्रद्धासुमन
गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: जखनिया। भुड़कुड़ा महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। विगत 26 अगस्त की रात कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सत्यप्रकाश के निधन पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके साथ बिताए पलों और महाविद्यालय में उनके योगदान को याद किया। प्रो. शिवानंद पांडेय ने विद्यार्थी जीवन से सेवाकाल तक की 41 वर्षों की सहयात्रा को स्मरण कर भावुक हो गए। प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार ने बताया कि प्रो. सत्यप्रकाश विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष रहे। डॉ. रामानंद चौबे, डॉ. धर्मेंद्र मौर्य, प्रो. प्रकाशचंद पटेल सहित अन्य शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और प्रकृति प्रेम को याद किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर सभा का समापन हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.