गाजीपुर, नवम्बर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर (सादात)। संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक और गाजीपुर के पहले शाखा प्रमुख रहे ब्रह्मलीन डॉ. रविनाथ सहाय की 18वीं स्मृति दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में गुजरात शाखा प्रमुख वीरेंद्र चौहान ने कहा कि डॉ. सहाय का संपूर्ण जीवन निरंकारी मिशन के प्रचार-प्रसार और मानवता की सेवा को समर्पित रहा। वे एक साधक, तपस्वी और सच्चे गुरसिख थे।इस दौरान अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला, जबकि भजन गायकों ने सूफी गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में अन्य जनपदों से भी निरंकारी भक्त शामिल हुए।संचालन अमित सहाय व दयाशंकर ने संयुक्त रूप से किया। अंत में लंगर-प्रसाद का आयोजन हुआ। आभार शाखा प्रमुख अमित सहाय ने व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस...