Ghazipur News: प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ेगी
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने किया। इस कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिला करेंगी। बीडीओ ने कहा कि सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ेगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा। दिग्विजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थापित यह कैंटीन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे अस्पताल आने वाले लोगों को बेहतर भोजन सुविधा मिलेगी, वहीं महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.