गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा में सोमवार को एक युवती गांव के सिवान स्थित जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी से मिलाने की मांग पर अड़ी रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर समझाने के बाद युवती को नीचे उतारा और ले जाकर पूछताछ की। फिर घर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर राजनरायन के अनुसार युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। कुछ समय पूर्व दोनों घर से चले गए थे। बाद में युवती अपने परिजनों के साथ वापस आ गई। इसके बाद तीन जुलाई को दर्ज कराए गए मुकदमे में युवती ने आरोप लगाया था कि वह लगभग दो माह तक युवक के साथ पत्नी के रूप में रही तथा युवक के परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे युवक से मिलने नहीं दिय...