गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर ने अपना 72वां तथा इनर व्हील क्लब गाजीपुर ने अपना 35वां संयुक्त पदग्रहण समारोह का आयोजन एक होटल में किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने रोटरी विनीता सिंह को रोटरी क्लब तथा डॉ. नामिषा जायसवाल को इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष पद का शपथ दिलाया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि वर्तमान समय प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कन्धा मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने रोटरी क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। पदग्रहण समारोह कार्यक्रम में रोटरी क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रो. बरुन कुमार अग्रवाल तथा निवर्तमान सचिव रो. अरबिंद कुमार शर्मा ने वर्ष 2025-26 के अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: राजगीर...