Ghazipur News: पोखरी किनारे मिला व्यक्ति का शव
गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर थाना क्षेत्र के बसुका गांव में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास पोखरी किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर गहमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त आसपास के लोगों से कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अमावता नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नाला में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.