गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: कठवामोड़। नोनहरा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमें के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना नोनहरा में दर्ज 20 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र पारस राम निवासी मड़ियावडीह मीरानपुर के खिलाफ पॉक्सों के मामले में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव ने कांस्टेबल लवकुश पाल के साथ आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय पेश में करते हुए जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...