गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार और पैसेंजर ट्रेन का सुबह-शाम गाजीपुर सिटी स्टेशन तक संचालन किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सोनवल स्थित नया ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। पूर्व प्रधान दीपक सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवा और ग्रामीणों ने दानापुर मंडल के डीआरएम को संबोधित मांग पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा। स्टेशन मास्टर ने मांग पत्र तत्काल डीआरएम कार्यालय भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि नया ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन आसपास के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद यहां यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पैसेंजर ट्रेन का सुबह ...