गाजीपुर, सितम्बर 26 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। तेज आंधी-तूफान के कारण दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र के अमौरा फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उसिया, हुसैनाबाद खजूरी, डेहवल और अरजगी समेत करीब पांच गांवों में बिजली गुल हो गई। दिलदारनगर-देवल मार्ग पर उसिया स्थित बीके महिला विद्यालय के पास तेज हवा से एक पेड़ टूटकर हाईटेंशन विद्युत तार पर गिर गया। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर अमौरा फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। सहायक एसएसओ महफूज ने बताया कि विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचकर तार और लाइन की जांच के साथ मरम्मत कार्य में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली खराबी दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल...