गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों का सत्यापन शुरू हो गया है। इसमें मृतकों और अपात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों को मृतक दिखाकर उनकी पेंशन बंद कराई गई है, ऐसे लाभार्थियों की हकीकत भी सामने लाई जाएगी। पात्रों को अपात्र बनाने में जिन सत्यापन कर्ताओं का नाम सामने आएगा उन पर कार्रवाई भी होगी। गाजीपुर में करीब एक लाख 25 हजार वृद्धा, दस हजार दिव्यांग और 25 हजार विधवा पेंशनधारकों का सत्यापन होगा। समाज कल्याण विभाग से ये बुजुर्ग, निराश्रित महिला और दिव्यांग जीवन यापन के लिए पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इन लाभार्थियों का सत्यापन 15 तक पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। शासन से आए निर्देश पर लाभार्थी पेंशनधारकों का सत्यापन कराया...