Ghazipur News: पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: गाजीपुर। 'सतर्कता जागरूकता अभियान' के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर (पूर्व) की ओर से जमानियां कस्बा स्थित सनशाइन स्कूल में एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जीवन में ईमानदारी और सतर्कता के महत्त्व पर प्रकाश डाला। वहीं विभिन्न लाभकारी योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग उत्पादों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.