Ghazipur News: पूर्व एमएलसी सत्यनारायण तिवारी की मनाई गई पुण्यतिथि
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। भाजपा के पूर्व एमएलसी सत्यनारायण तिवारी की 25वीं पुण्यतिथि धर्मागतपुर (चौबरा) स्थित उनके आवास पर परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। गुलाब कुशवाहा ने कहा कि सत्यनारायण तिवारी जाति और धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करते थे। जरूरतमंदों की मदद करते समय वे उनकी जाति या राजनीतिक विचारधारा नहीं देखते थे। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन को सामाजिक सरोकारों से जुड़ी राजनीति का स्वर्णिम काल बताया। वर्ष 2001 में उनके निधन को जिले की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। इस मौके पर अटल सिंह, अशोक तिवारी, विनय तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.