Ghazipur News: पूर्वांचल विवि की क्रॉस कंट्री में समता कॉलेज ने जीता कांस्य
गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर (सादात)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2026-27 सैदपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पर हुई, जिसमें समता महाविद्यालय सादात की पुरुष टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रत्येक धावक को 10 किमी की दौड़ पूरी करनी थी। विश्वविद्यालय से जुड़े कई कॉलेजों के धावकों के बीच समता कॉलेज के धावकों ने मेहनत और खेल भावना से कॉलेज का नाम रोशन किया।टीम में मनीष यादव, शिवम यादव, उमेश राजभर, अभिषेक राजभर और प्रियांशु यादव शामिल थे। इस सफलता पर प्रबंधक सभाजीत सिंह यादव और प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा ने कोच डॉ. जेपीएन यादव, मैनेजर डॉ. अशोक कुमार कुशवाहा और सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.