गाजीपुर, सितम्बर 11 -- Ghazipur News: खानपुर। सौना और मौधा पावर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में गुरुवार रात बिजली की बार-बार कटौती से ग्रामीण परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में पंखे-कूलर बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, वहीं बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों करताल बिंद, राजा सिंह, रामकृष्ण सिंह, अलगू, दीपक विश्वकर्मा और आशु सिंह ने आरोप लगाया कि हल्की बारिश या हवा चलते ही आपूर्ति ठप हो जाती है। उन्होंने पावर उपकेंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त कर निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। चेतावनी दी कि समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...