Ghazipur News: पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा
गाजीपुर, नवम्बर 8 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करदह कैथवली गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रजनीश प्रताप सिंह ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे वह गाजीपुर से आवश्यक कार्य निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान चंद्रशेखर आजाद सिंह निवासी सातोवती, थाना रामगढ़, जिला भभुआ (बिहार), गौरव सिंह, उसकी पत्नी ज्योति सिंह और भाई रविन्द्र प्रताप सिंह ने एकजुट होकर लात-घूंसे, डंडे और चारपाई की पाटी से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोप है कि विपक्षी उसकी पुश्तैनी जमीन और धन हड़पना चाहते हैं। विरोध करने पर उसके पुत्र को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी और पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.