Ghazipur News: पुलिस ने वापस कराए 41,446 रुपये
गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: जंगीपुर। स्थानीय थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 41,446 रुपए वापस करा दिए हैं। देवकठिया गांव निवासी विनोद कुमार (पुत्र रामायन राम) के साथ 41,446 रुपए की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत मिलते ही उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की और पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में रिफंड करा दी। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस व साइबर टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.