गाजीपुर, अगस्त 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर (सादात)। बहरियाबाद पुलिस ने सरेराह महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बहरियाबाद थाने के उप निरीक्षक उमेश चंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भाला बुजुर्ग तिराहे से भरतपुर निवासी रिंकू वनवासी को गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस टीम ने सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास से बहरियाबाद के शेर अलीगढ़ धनुआ निवासी पंकज यादव को पकड़ा है। बहरियाबाद थानाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए अग्रि...