गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना परिसर में रविवार को अग्निशमन विभाग की ओर से पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया। डीजी फायर के निर्देश पर सैयदाबाद फायर सब-स्टेशन की टीम ने आग लगने की आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा के उपाय बताए। इस दौरान मॉक ड्रिल के जरिए आग बुझाने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। सैयदाबाद फायर सब-स्टेशन के प्रभारी कन्हैया यादव और विपिन कुमार कुशवाहा ने फायर बुलेट, एबीसी फायर एक्सटिंग्विशर और सीओ ₂ फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग की अलग-अलग श्रेणियों के लिए उसे बुझाने का तरीका भी अलग होता है। प्रशिक्षण में ठोस पदार्थ, ज्वलनशील द्रव, गैस, धातु और विद्युत उपकरणों से लगने वाली आग पर नियंत्रण क...