गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर (जंगीपुर)। जंगीपुर थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 41,446 रुपए वापस करा दिए हैं। देवकठिया गांव निवासी विनोद कुमार (पुत्र रामायन राम) के साथ 41,446 रुपए की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत मिलते ही उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की और पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में रिफंड करा दी। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस व साइबर टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पुलिस ने वापस कराए 41,446 रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...