गाजीपुर, अक्टूबर 31 -- सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) लव कुमार सिंह के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव ने की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) और एसपी सिटी राकेश मिश्रा भी समारोह में शामिल हुए। वक्ताओं ने लव कुमार सिंह के व्यक्तित्व, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उनके सुखद और सफल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि लव कुमार सिंह ने राजकीय सेवा के साथ कर्मचारी संगठनों में भी महत्वपूर्ण ...