गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जंगीपुर बिजली वितिरण खंड के नवागत अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने पारा विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति और राजस्व वसूली की स्थिति परखी। उन्होंने 5 किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं और बकायेदारों की समीक्षा करते हुए अवर अभियंताओं को घर-घर पहुंचकर राजस्व वसूली के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 33 केवी वीसीबी में तकनीकी समस्या मिली, जिसे शीघ्र दूर करने को कहा गया। पारा उपकेंद्र से जुड़े भाला फीडर में ओवरलोड मिलने पर उन्होंने अवर अभियंता उमाशंकर को करीब आधा लोड दूसरे फीडर पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। उन्होंने जले और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की समीक्षा करते हुए उचित क्षमता का फ्यूज वायर लगाने और क्षमता वृद्धि के लिए तत्काल प्राक्कल...