गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की हर घर नल जल योजना उसिया और निरहुकापुरा गांव में वर्षों बाद भी अधूरी है। दोनों गांवों में पानी की टंकी का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में निराशा है। बता दें कि उसिया गांव के जूनियर हाईस्कूल परिसर और निरहुकापुरा गांव में कई वर्ष पूर्व पानी की टंकी के लिए बोरिंग कराई गई थी। निरहुकापुरा में पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन टंकी का निर्माण शुरू नहीं हो सका। वहीं, उसिया में भी बोरिंग के बाद काम आगे नहीं बढ़ा। लंबे समय से उपेक्षित पड़े स्थलों के आसपास कूड़ा करकट जमा हो रहा है और गंदगी फैल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं ...