गाजीपुर, सितम्बर 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय ने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए हुस्सेपुर, थाना मुहम्मदाबाद निवासी श्रवण कुमार राजभर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बरेसर थाने में बीएनएस की धारा तथा पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बिन्द में पॉक्सो एक्ट का आरोपित धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...