गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: सिधागरघाट। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी बहादुरगंज उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहादुरगंज बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त अरमान अहमद अंसारी पुत्र मैनूल हक अंसारी निवासी मौखाली चांद खान पारा, संतरागाछी, थाना जगाछा, जनपद हावड़ा, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...