गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: खानपुर। तेतारपुर ग्रामसभा में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सुलभ शौचालय पांच साल बाद भी चालू नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, जुलाई 2021 में निर्माण पूरा होने के बाद से इसका नियमित संचालन नहीं हुआ। शौचालय तक पहुंचने का रास्ता नहीं है। परिसर में जंगली घास उगी है, अंदर गंदगी का अंबार है और नलकूप भी जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि रखरखाव के नाम पर ग्राम पंचायत निधि से हर माह धनराशि खर्च की जा रही है, लेकिन मौके पर कोई सुधार नहीं दिखता। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने, शौचालय चालू करने और खर्च का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। इस मौके पर सैयालाल, जोगेंद्र, छांगुर, नवीन, अमित, कृष्णा, किशन, शिवम, लोकेश, धीरज और यादवेश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...