Ghazipur News: पांच माह से टीडी ब्रांच लाइन पर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण ठप
गाजीपुर, नवम्बर 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। टीडी ब्रांच लाइन पर बेमुआ गांव के समीप स्थित सात और आठ नंबर की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण से पहले वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का काम करीब पांच माह से ठप पड़ा है। रेलवे की ओर से पुलिया निर्माण के लिए ह्यूम पाइप के जरिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की योजना है, लेकिन कार्य में प्रगति नहीं होने से पुलिया का पुनर्निर्माण भी शुरू नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार दोनों पुलिया काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में हैं। इनके पुनर्निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ट्रेनों के परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जाना है। इसके बाद पुरानी पुलिया को तोड़कर नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में इस रेलखंड पर ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.