गाजीपुर, सितम्बर 2 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसिया गांव स्थित मिनी स्टेडियम की बिजली आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप है। रक्षाबंधन के दिन दिलदारनगर-भदौरा नहर मार्ग पर तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई थी, जिससे खंभा टूट गया। इसके बाद से स्टेडियम की बिजली आपूर्ति बाधित है। हादसे के पांच दिन बाद भी नया खंभा नहीं लगाए जाने से हाईटेंशन तार आपस में उलझकर नीचे लटक रहे हैं। बिजली नहीं होने के कारण स्टेडियम परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। लटकते तारों के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। इसे लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में नाराजगी है। यह भी पढ़ें- Orai News: नैनपुरा माइनर के पास झुके बिजली के खंभे, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ब...