Ghazipur News: पहदरिया में विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बाराचवर की ग्राम पंचायत पहदरिया में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर उत्तर प्रदेश लोकायुक्त के निर्देश के बाद गठित जांच समिति ने गांव पहुंचकर जांच की। गांव निवासी तारकेश्वर सिंह की शिकायत पर लोकायुक्त सचिव डॉ. रीमा बंसल ने वाराणसी मंडल के आयुक्त को निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में आयुक्त के आदेश पर जौनपुर की जिला विकास अधिकारी मिनाक्षी देवी की अध्यक्षता में गठित टीम ने पंचायत भवन में शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और अन्य संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच समिति ने शिकायत से जुड़े अभिलेखों का परीक्षण करने के साथ ही ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी समिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.