गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर (जमानियां)। शासन के निर्देश पर रविवार को हिन्दू पीजी कालेज में पौधारोपण शुरू किया गया। प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत इसे एक व्यापक जन आन्दोलन के रूप में शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयं-सेविकाओं ने वृक्ष लगाओ, देश बचाओ; जब होगी पेड़-पौधों की बढ़त, तभी होगी जीवन की बढ़त के नारो के साथ पौधा लगाया गया। कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने भी पौधरोपण कर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाया गया पौध...